हरिद्वार पुलिस और एस.टी.एफ. देहरादून का संयुक्त ऑपरेशन कामयाब रहा। किशोरी से दुष्कर्म मामले में करीब डेढ साल से चल रहा था आरोपी फरार। 25 हजार का ईनामी मोहाली पंजाब से किया गिरफ्तार।

हरिद्वार पुलिस और एस.टी.एफ. देहरादून का संयुक्त ऑपरेशन कामयाब रहा।

किशोरी से दुष्कर्म मामले में करीब डेढ साल से चल रहा था आरोपी फरार।

25 हजार का ईनामी मोहाली पंजाब से किया गिरफ्तार।

कोतवाली रानीपुर पर वर्ष 2024 में एक शिकायतकर्ता द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 206/24 धारा 376(3) भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत करवाया गया । जिसमें दौराने विवेचना आरोपी आरिफ का नाम प्रकाश में आया। 

उक्त आरोपी घटना के उपरान्त से लगातार फरार एवं वाँछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु रानीपुर पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये आरोपी के पते पर कई बार दबिशें दी गयी, लेकिन सफलता न मिलने पर आरोपी के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही करते हुए 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया।

उक्त ईनामी अपराधी की तलाश हेतु S.T.F देहरादून पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए रानीपुर पुलिस के सहयोग से वांछित इनामी को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कल मा0 न्यायालय में पेश किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त

आरिफ पुत्र कल्लू निवासी रुरा बटोली (बटवाली) बाना रुरा जिला कानपुर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष ।

पुलिस टीम 

1- प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार

2- कानि0 रमेश रावत

S.T.F टीम

1. अपर उ0नि0 मनोज बेनिवाल

2. हे0का0 अर्जुन सिंह रावत

3. का0 बीरेन्द्र राणा

4. का0 दीपक चन्दोला

5. का0 रवि पन्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद