ट्रान्सजेंडर समुदाय की समस्याओं पर विचार करने हेतु जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में ट्रान्सजेंडर प्रोटेक्शन सैल की बैठक आयोजित की गयी।

ट्रान्सजेंडर समुदाय की समस्याओं पर विचार करने हेतु जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में ट्रान्सजेंडर प्रोटेक्शन सैल की बैठक आयोजित की गयी।

ट्रान्सजेंडर समुदाय की समस्याओं पर विचार करने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में ट्रान्सजेंडर प्रोटेक्शन सैल की बैठक आयोजित की गई जिसमें ट्रान्सजेंडरों के प्रतिनिधियों के रुप में उपस्थित ओसिन सरकार व शगुन ठाकुर द्वारा बैठक में ट्रान्सजेंडरों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने, रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कौशल विकास प्रशिक्षणों से जोडने, स्वास्थ्य की सुविधायें उपलब्ध करवाये जाने, ट्रान्सजेंडरों के शत प्रतिशत पहचान पत्र जारी करने, उन्हें निःशुल्क बस यात्रा उपलब्ध करवाने व आवास की सुविधाओं का लाभ प्रदान किये जाने की माँग की गयी है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ट्रान्सजेंडरों की समस्याओं के दृष्टिगत सभी विभागों को निर्देश दिये गये कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ ट्रान्सजेंडरों को प्रदान करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध करायी जाय साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी, हरिद्वार को निर्देश दिये कि ट्रान्सजेंडरों को समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजना से आच्छादित करने व राज्य सरकार की बसों में उनके निशुल्क आवागमन हेतु उन्हें बस पास उपलब्ध कराने हेतु अविलम्ब शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिमरनजीत कौर,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया,एसीएमओ डॉ अशोक तोमर सहित संबंधित अधिकारी एवं ट्रान्सजेंडरों के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद