धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए आज 26वें दिन भी स्वच्छता अभियान रहा जारी।

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए आज 26वें दिन भी स्वच्छता अभियान रहा जारी।

जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक की जा रही है साफ सफाई व्यवस्था।

जनपद की ३५ पेयजल परियोजनाओं के परिसर में आज भी चलाया गया विशेष सफाई अभियान।

जनपद में चल रही सफाई व्यवस्था का जिलाधिकारी स्वयं कर रहे है निगरानी।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ , सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी धरातल पर उतरकर अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी करते हुए अपने क्षेत्रों को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए चलाया जा रहे स्वच्छता अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में 26वें दिन भी जनपद के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

खंड विकास अधिकारी बाहदराबाद ने अवगत कराया है कि विकासखंड क्षेत्रांतर्गत सफाई के दौरान जो कूड़ा कचरा एवं प्लास्टिक एकत्रित कर जा रहा है उसे उचित निस्तारण हेतु कॉम्पैक्ट स्थल पहुंचाया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता ने अवगत कराया है कि आज दूसरे दिन भी जनपद की 35 पेयजल योजनाओं के परिसरों में झाड़ियों एवं घांस की कटाई करते हुए पेयजल योजनाओं की साफ सफाई कराई गई।

जल संस्थान अधिशासी अभियंता विपिन चौहान ने अवगत कराया है कि जनपद की विभिन्न पेयजल परियोजनाओं के परिसरों  में साफ सफाई एवं झाड़ी कटान के साथ साथ सफाई अभियान चलाया गया जिसमें लाडपुर कलां, डालूंवाला कलां एवं नौकरा ग्रांट बड़ीवाला आदि क्षेत्र सम्मिलित है।

नगर प्रशासक बी एच ई एल संजय पवार ने अवगत कराया कि आज बी एच ई एल के द्वारा बैरियर नंबर 8 निकट DPS स्कूल क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान के साथ झाड़ी कटान कराई गई।

नवोदय सेवा समिति आई टी सी मिशन सुनहरा कल एवं भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड संख्या 13 नवोदय नगर में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें स्थानीय नागरिकों, स्वयं सेवकों एवं समाजिक संगठनों की सक्रियता सहभागिता रही। सफाई अभियान के दौरान क्षेत्र से लगभग 100 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा पृथक रूप से एकत्रित किया गया जिसको उचित निस्तारण हेतु नगर पालिका को उपलब्ध कराया गया।

जिला आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के देसी विदेशी मदिरा के दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई कराई जा रही है।

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि होतमपुर में महिला मंगल दल द्वारा आंबेडकर पार्क में श्रमदान करते हुए साफ सफाई का कार्य किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का जो उद्देश्य एवं ध्येय है कि धर्मनगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन बनाने का है उसका असर धरातल पर दिखने लगा है तथा शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक साफ सफाई अभियान का कार्य निरंतर किया जा रहा है जिसकी निगरानी संबंधित क्षेत्र के अधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर कर रहे है, जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद