हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक का आयोजन वेलकम फार्म हाउस मिस्सरपुर में किया गया।  कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक का आयोजन वेलकम फार्म हाउस मिस्सरपुर में किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

मुख्य वक्ता दीपक धमीजा ने बताया कि उत्तराखंड मैं (sir)विशेष गहन पुनरनिरीक्षण निर्वाचन आयोग द्वारा चल रही है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक मतदाता का सत्यापन होना है। इसके लिए प्रत्येक पार्टी के द्वारा प्रत्येक बूथ पर एक बीएलए 2 की नियुक्ति की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी भी प्रत्येक बूथ पर अपना बीएलए 2 नियुक्त कर रही है। जिससे कि इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के द्वारा एक व्यक्ति का वोट एक ही जगह बनेगा और यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। हमें इस प्रक्रिया मैं पूरा सहयोग प्रदान करना है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला मंडल और बुथ स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। और ,(sir ) विशेष पुनरनिरीक्षण प्रक्रिया के लिए के बारे में सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को समझाया जाएगा। जिससे कि विपक्ष के दुष्प्रचार से बचा जा सके। इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों और पिछड़े वर्गों के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी,चौधरी सत्कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान,आशु चौधरी, सीमा चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पवार ,राकेश सैनी ,विक्रम चौहान, राजेश वर्मा, दीपक सैनी, प्रखर कश्यप, प्रदीप चौहान ,बबलू सैनी, अमित सैनी ,हरेंद्र प्रधान ,चंद किरण सिंह ,बलवंत पवार ,बालम सिंह नेगी, चीनू चौधरी, चंचल सरदार, जितेंद्र सैनी, नकली राम सैनी, प्रमोद चौहान सहित अनेकों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद