मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर  दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की कुशलता एवं प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर  दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की कुशलता एवं प्रगति की कामना की।

2027 में होने वाला कुंभ मेले को दिव्य,भव्य ढंग से आयोजित करने व सफलता पूर्वाफ सम्पन्न कराए जाने के लिए महा दक्षेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर की प्रार्थना

 साधु संतो को अंगवस्त्र भेंटकर लिया आशीर्वाद

 दक्ष मन्दिर पहुंचने पर साधु संतो ने फूल मालाओं से किया मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव दक्षेश्वर का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना के साथ साथ वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य,भव्य ढंग व सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए दक्षेश्वर महादेव से कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं साधु संतो से मिलकर उनकी कुशल क्षेम ली तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर साधु संतो का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के धार्मिक एवं संस्कृति विरासत के सरंक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य की रही है ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

इस अवसर पर पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई उन्होंने कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के महमंत्री महंत राजेंद्र दास जी ,दिगंबर अखाड़े के वैष्णो दास,निर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत मुरलीदास जी,निर्मल अखाड़े के कोठारी जसविंदर सिंह,बड़ा उदासीन अखाड़े के राघवेंद्र दास,नया अखाड़े से जगतार मुनि,अटल अखाड़े के सत्य गिरी,मनोज गिरी सहित साधु संत मौजूद रहे। 

हेलीपैड दयानन्द स्टेडियम गुरुकुल कांगड़ी पहुंचने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने श्री भगवत गीता भेंटकर स्वागत किया एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प मालाओं के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ,राज्य मंत्री सुनील सैनी,ओमप्रकाश जमदग्नि, जयपाल सिंह चौहान,पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद