बहादराबाद में उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन से शासन प्रशासन की सँयुक्त टीम ने हटवाया अवैध अतिक्रमण,दुकानों पर चला पीला पंजा।

बहादराबाद में उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन से शासन प्रशासन की सँयुक्त टीम ने हटवाया अवैध अतिक्रमण,दुकानों पर चला पीला पंजा।

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग–1 की भूमि पर बनी अवैध दुकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सिंचाई विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए सभी अवैध दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना बहादराबाद प्रभारी अंकुश  शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं, प्रशासनिक निगरानी के लिए एसडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। अभियान में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण शर्मा भी शामिल रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।