14वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का सकुशल समापन। जनपद देहरादून पुलिस बनी चैंपियन, भल्ला स्टेडियम बना जीत का साक्षी।

14वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का सकुशल समापन।

जनपद देहरादून पुलिस बनी चैंपियन, भल्ला स्टेडियम बना जीत का साक्षी।

क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की बादशाहत बरकरार।

जनपद हरिद्वार व जनपद देहरादून पुलिस के बीच खेल गया फाइनल मुक़ाबला।

जनपद एवं वाहिनियों के बीच 04 दिन तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता, 20 टीमों ने किया प्रतिभाग।

पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा बने समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एसएसपी डोभाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत।

मुख्य अतिथि व एसएसपी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर दी गई ट्रॉफी।

हरिद्वार में में शुरू हुई 04 दिवसीय १४वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2025 का आज विधिवत रूप से समापन हुआ। 

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था  सुनील कुमार मीणा का सर्वप्रथम आयोजन सचिव एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बैंड की मधुर धुन के मध्य हुई परेड के पश्चात मुख्य अतिथि व प्रतियोगिता के आयोजन सचिव/ एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर अलंकृत करते हुए ट्रॉफी प्रदान की गई। 

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव को आगामी प्रतियोगिता तक सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ध्वज सौंपकर प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गई। 

तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी पुलिस अधिकारियों, प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ आदि द्वारा सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया गया। 

आज हुए फाइनल मुक़ाबले में देहरादून ने शानदार जीत हासिल की। जनपद देहरादून ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार पुलिस को 185 रन का टारगेट दिया।185 रन का पीछा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने 100 रन पर ही सिमट गई।

पूरे टूर्नामेंट में हरिद्वार पुलिस द्वारा बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेन ऑफ़ द सीरीज़, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बल्लेबाज व बेस्ट कीपर/फील्डर का खिताब अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।