मंदिर का सौंदर्यीकरण और श्मशान घाट परिसर होगा पक्का, स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्य किए शुभारंभ।

मंदिर का सौंदर्यीकरण और श्मशान घाट परिसर होगा पक्का, स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्य किए शुभारंभ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अंबूवाला में सुनी समस्या,जल्द होगा निवारण, सुविधाओं के लिए मांगे प्रस्ताव।

पथरी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मंदिर के सौंदर्यीकरण और श्मशान घाट परिसर में टाइल्स कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याएं बताने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में मूलभूत सुविधाओं के लिए तत्काल और निरंतर काम हो रहे हैं।

रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दो कार्यों का शुभारंभ किया। जिसमें ग्राम अम्बूवाला में जिला पंचायत सदस्य सविता के प्रस्ताव पर शिव मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण के कार्य और बीडीसी चंद्रकिरण के प्रस्ताव पर बहादरपुर जट्ट स्थित श्मशान घाट के परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का भी शुभारंभ किया। इस दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि धामी सरकार ने किसानों को गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि कर 405 रुपये क्विंटल, किसान सम्मान निधि के साथ तमाम सब्सिडी देकर आगे बढ़ाने का काम किया। मजदूरों को बेटी की शादी के लिए अनुदान हो या इलाज के लिए आयुष्मान योजना से पांच लाख का मुफ्त इलाज, अन्य वर्ग के लिए भी तमाम सुविधाओं के साथ मूलभूत सुविधाओं के लिए काम किए जा रहे हैं। वहीं, इस दौरान ब्लॉक उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर जन समस्याएं सुनी और उनके निवारण का आश्वसन दिया। धर्मेंद्र प्रधान ने स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताते हुए कहा कि हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के निरंतर काम हो रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि अरविंद कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम नेगी, मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, मंडल महामंत्री बलवंत पवार, श्रवण कुमार, दिनेश चौहान, जगराम चौहान, अर्जुन चौहान, वैभव चौधरी, बीर सिंह, सौरव शर्मा, परमवीर चौहान, मास्टर धर्मेद्र चौहान, अंकुर चौहान, अंजीत चौहान, बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति चेयरमैन पंकज सैनी, कुलदीप चौहान, रेशु चौहान, राजकुमार चौधरी, बृजेश धीमान, अश्वनी धीमान, रवि चौहान, आदित्य चौहान, अधिवक्ता राहुल चौहान, अनिल चौहान, हुकुम सिंह रावत, दीपक रावत, कृष्णा चौहान, अमन चौहान, आकाश चौहान आदि सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद