ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने रविवार को अलीपुर में 41 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया उद्घाटन, जल्द बाकी सड़कों के निर्माण कराने का दिया आश्वासन।

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने रविवार को अलीपुर में 41 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया उद्घाटन, जल्द बाकी सड़कों के निर्माण कराने का दिया आश्वासन।

ज्वालापुर कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने अलीपुर गांव में लगभग 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य उनकी प्राथमिकता है और जल्द ही बची हुई सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा।

विधायक रवि बहादुर ने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र की लगभग प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिल सके। उन्होंने जनता से किए गए वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान शाहनवाज अली, राजीव शर्मा, ग्राम प्रधान मेहंदी हसन, तनुज चौहान, नीरज चौहान, संजय कुमार, अशोक प्रमुख, प्रधान सत्यवीर, मोहित सिंह, अभिषेक चौहान, आजाद अली, मुरर्शलीन अली, राशिद अली, शाहजेब अली, सुजात अली एवं माजिद अली सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद