जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम। जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 102 शिकायतें/समस्याएं की गई दर्ज। जिलाधिकारी ने 48 शिकायतों को मौके पर निस्तारित किया गया,शेष शिकायतों को त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम।

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 102 शिकायतें/समस्याएं की गई दर्ज।

जिलाधिकारी ने 48 शिकायतों को मौके पर निस्तारित किया गया,शेष शिकायतों को त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 102 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 48 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता  सुशील कुमार पुत्र स्व नकलीराम की कृषि  खाता संख्या 0415 के खसरा सांख्या 82, स्थित मोजा धनौरी परगना तहसील रुड़की के पैमाईश कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायतकर्ता विपिन कुमार पुत्र सत्यपाल ने पीली वाला तालाब की  खुदाई का सौंदर्यकरण कार्यों  का पेमेंट  फर्जी तरीकों से जॉब कार्ड धारकों के माध्यम से  निकला जा रहा है,जिसकी जांच कराने की मांग को लेकर शिकायती पत्र दिया। शिकायतकर्ता ब्रह्मपाल सिंह निवासी ग्राम बिशनपुर (मुस्तकम) ने शिकायती पत्र में किसी व्यक्ति द्वारा खसरा नं 188 पर कब्जा करके फसल लगा लिया है,चकरोड को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। विशाल कुमार नई बस्ती भीमगोड़ा ने अपनी पत्नी का आधार कार्ड बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। समस्त ग्रामवासी धनौरी तहसील रुड़की द्वारा ग्राम धनौरी तेलीवाला मार्ग पर जलभराव के निवारण हेतु सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता शिमलेश निवासी देवनगर महदूद ने अपने बड़े बेटे पर मकान पर कब्जा कर घर से बाहर निकल दिया है, प्रार्थीया ने मंजन को कब्जा मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया । पवन सिंह पुत्र रोहताश, ग्राम मिर्जापुर शादात तहसील लक्सर द्वारा  ग्राम मिर्जापुर शादात तहसील लक्सर में रास्ते की जगह पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोके जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।  

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित करे संबंधित अधिकारी।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि दर्ज शिकायतों को सभी अधिकरी गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के अंतर्गत तत्परता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे तथा शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से भी बात करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एक माह से अधिक लंबित शिकायतों का तत्परता से निस्तारण कराना सुनाश्चित करे।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विभी विभागों से संबंधित एल 1 पर 519 शिकायतें तथा एल 2 पर 112 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी ,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी आर चौहान ,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी ,लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, एआरटीओ नेहा झा,डीएसओ श्याम आर्य,

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।