मोटरसाइकिल से फोन छीनने वाले संदिग्ध आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने गश्त के दौरान किया गिरफ्तार। तलाशी लेने पर जेब से एक ओप्पो फ़ोन बरामद हुआ

मोटरसाइकिल से फोन छीनने वाले संदिग्ध आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने गश्त के दौरान किया गिरफ्तार।

तलाशी लेने पर जेब से एक ओप्पो फ़ोन बरामद हुआ

पूछताछ में बताया कि फ़ोन प्रिंस बाइक कंपनी के पास से छीना था।

पकड़ा गया आरोपी जा रहा है जेल, अन्य की तलाश हेतु टीम दे रही है दबिश।

थाना सिडकुल पर वादी विशाल गुप्ता पुत्र कमल किशोर गुप्ता निवासी सिसावा, थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर वर्तमान निवासी डेंसो चौक, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार द्वारा थाने आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया।

प्रार्थना पत्र में वादी द्वारा बताया गया कि दिनांक 18/10/2025 को वह शिव शक्ति कंपनी, सिडकुल से अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए डेंसो चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर दो अज्ञात लड़कों द्वारा, जो बिना नंबर प्लेट की स्पोर्ट्स टाइप मोटरसाइकिल जिसके पहिए लाल रंग के थे वादी के हाथ से ओप्पो कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 636/25 पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ायी गई।

सिडकुल पुलिस को गश्त के दौरान दवा चौक के पास बरगद के पेड़ के निकट अंधेरे में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए। 

पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने लगे, किंतु जल्दबाजी में मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर पैदल लेबर चौक की ओर फरार हो गया।

पकड़े गए व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक अदद ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ करने पर संदिग्ध ने बताया कि उक्त मोबाइल फोन उसने अपने साथी के साथ मिलकर प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ के पास छीना था।

बरामद मोबाइल फोन का IMEI नंबर चेक किया गया, जो दिनांक 18/10/2025 को समय लगभग 08:00 बजे प्रिंस पाइप कंपनी सिडकुल के पास से छीने गए मोबाइल फोन से मेल खाता पाया गया। 

संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है वे साथी की तलाश हेतु टीम दबिश दे रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम खुवागजीपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर (उ.प्र.), हाल निवासी काला गेट, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

1. एक अदद मोबाइल फोन, ओप्पो कंपनी

2. एक अदद मोटरसाइकिल, यामाहा कंपनी।

पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट

2. कांस्टेबल अनिल कंडारी

3. कांस्टेबल प्रदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।