मानवता को शर्मसार करती घटना पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, 05 आरोपी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो, महिला को खम्बे से बांधकर कर मारपीट की थी।

मानवता को शर्मसार करती घटना पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, 05 आरोपी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो, महिला को खम्बे से बांधकर कर मारपीट की थी।

पीड़ित महिला के बेटे की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में दर्ज किया गया था मुकदमा।

आरोपियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में एसएसपी ने दिए थे निर्देश

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महिला को खंबे से बांधकर उससे मारपीट की जा रही थी। वायरल वीडिया की जांच करने पर सामने आया कि उक्त वीडियो लेवर कालोनी सेक्टर 02 B.H.E.L. का है। पीड़ित महिला के बेटे द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में  06 नफर आरोपित के खिलाफ मु0अ0सं0-495/2025 धारा  79, 117(4), 126(2), 127(2), 115(2), 352, 351 बी.एन.एस. दर्ज किया गया।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 01 महिला सहित कुल 05 आरोपित को हिरासत में लिया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- राहुल पुत्र मुन्दिका प्रसाद

2- इन्दर पुत्र मुन्दिका प्रसाद 

3- राकेश पुत्र रामशरण 

4-आशु पुत्र सोनू 

5- महिला

समस्त निवासी लेबर कालोनी रानीपुर 

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार

2- अ0उ0नि0 अशोक कुमार

3- हे0का0 कृपाल सिंह 

4- कां0 नरेन्द्र राणा

5- म0का0 अनीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।