सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में न हो भगवत प्रसाद मकवाना। आउटसोर्स से सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान तत्काल कराया जाए।

सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में न हो भगवत प्रसाद मकवाना।

आउटसोर्स से सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान तत्काल कराया जाए।

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए -भगवत प्रसाद मकवाना।

सफाई कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्त किया जाए।

सफाई कर्मचारियों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचलित योजनाओं के लाभ हर हाल में उपलब्ध कराया जाए – भगवत प्रसाद मकवाना।

जनपद भृमण पर उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ने सीसीआर सभागार में सफाई कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सफाई कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की समीक्षा करते हुए उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड भगवत प्रसाद मकवान ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सफाई आत्मचरित को जो भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है,वह उन्हें समय से उपलब्ध कराई जाए तथा सफाई कर्मचारियों का मानदेय/वेतन समय से उपलब्ध कराया जाए एवं कंपनियों के माध्यम से रखे जाने वाले सफाई कर्मचारियों को टेंडर प्रकिया में पारदर्शिता के साथ किया जाए।

बैठक के समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि कई विभाग पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित नहीं हुए,जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अगली बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ स्वयं बैठक में उपस्थित हो।

जल संस्थान की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि श्रमिकों को सीवरेज कार्य हेतु उपलब्ध कराया जाने वाले उपकरण,बीमा आदि जानकारी चाही गई,जिसपर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई,जिसपर उन्होंने 29 दिसंबर को सभी विवरण सहित आयोग में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसी भी सफाई कर्मचारी का किसी भी दशा में उत्पीड़न न हो। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया है कि आउटसोर्स से सफाई कर्मचारियों का बकाया5 वेतन का भुगतान इसी माह के अंत तक करने के निर्देश दिए तथा मृतक आश्रितों को 15 दिन के भीतर नियुक्त कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड नहीं बनाए गए है उनके लिए शिविर आयोजित किए जाए तथा समय समय पर सभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने रेलवे को भी निर्देश दिए है कि उनके अधीन कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों एवं उन्हें दिया जाना वाले वेतन के संबंध में पूर्ण जानकारी से तीन दिन के भीतर आयोग को जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने  उपाध्यक्ष सफाई आयोग को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए है कि उनका अनुपालन संबंधित विभाग से तत्परता से कार्य जाएगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस उत्तराखंड सुरेंद्र तेश्वर,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक,राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा राष्ट्रीय सचिव राजेश राजोरिया, आत्माराम बेनीवाल,प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ रजि उत्तराखंड चौधरी सुनील राजौर ,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण तेश्वर, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, एसएनए नगर निगम दीपक गोस्वामी सहित सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी,सफाई यूनियन के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके पश्चात उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना पतंजलि योगपीठ पहुंचकर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से भेट की तथा सफाई कर्मचारियों  के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।