चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भाकियू वेलफेयर फाउंडेशन ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भाकियू वेलफेयर फाउंडेशन ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

हरिद्वार। में पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनकी नीतियां और विचार आज भी किसानों को संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरणा देते हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि किसान हितों की रक्षा, उचित समर्थन मूल्य, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। सभी ने चौधरी चरण सिंह के विचारों को आत्मसात कर किसान हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, प्रियव्रत, दिनेश चौहान, शहीद नेता, राजेश कुमार, कुलदीप सिंह सहित अनेक किसान नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।