रानीपुर पुलिस ने सुलझाया लैब टैक्नीशियन की हत्या का राज। लगभग एक वर्ष पूर्व जनवरी में हुई थी गोली मारकर हत्या।

रानीपुर पुलिस ने सुलझाया लैब टैक्नीशियन की हत्या का राज।

लगभग एक वर्ष पूर्व जनवरी में हुई थी गोली मारकर हत्या।

प्रारंभिक जाँच में हाथ नहीं आ रही थी कोई भी संदिग्ध कड़ी।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा नाराज़गी व्यक्त करते हुए मामले की पुनः जांच को आदेशित किया गया।

केस को सुलझाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल व CIU की टीम लगायी गई।

जाँच में संदिग्ध स्कूटी आयी घेरे में, सुलझी गुत्थी।

अभिमन्यु नाम के हैं होम गार्ड का नाम प्रकाश में आया।

होमगार्ड ने ही रची थी मर्डर की साज़िश चलती मोटरसाइकिल से दिया था अंजाम।

कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढ़मीरपुर में लैब टैक्नीशियन वसीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस सम्बन्ध में मृतक के पिता मुस्तकीम की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 36/2025 अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु रानीपुर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों का अध्ययन, मृतक के मोबाइल नंबर की डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण सहित अनेक प्रयास किए गए, किन्तु प्रारम्भिक स्तर पर कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हो सका।

उक्त प्रकरण में एसएसपी हरिद्वार द्वारा नाराज़गी व्यक्त की गई तथा प्रभारी निरीक्षक को मामले की पुनः गहन विवेचना को आदेशित किया गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण को एक चैलेंज के रूप में लेते हुए कार्य किया गया व सी0आई0यू0 हरिद्वार की सहायता से दोबारा सीसीटीवी फुटेज एवं डिजिटल साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण कर विभिन्न व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

संदिग्ध स्कूटी की पहचान एवं गिरफ्तारी

जांच के दौरान एक ग्रे रंग की जुपिटर स्कूटी संख्या UK 08 AQ 2050 का संदिग्ध के रूप में सामने आना पाया गया। उक्त स्कूटी की तलाश के दौरान रात्रि में रेग्यूलेटर पुलिस सुमननगर से चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को उक्त स्कूटी सहित हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम अभिमन्यु पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी ग्राम सकौती, पोस्ट गुरुकुल नारसन, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष है।

पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2015 में होमगार्ड में भर्ती हुआ था। वर्ष 2024 में उसकी दोस्ती होमगार्ड महिला से हुई। व्यक्ति को ज्ञात हुआ कि महिला की पूर्व में मृतक वसीम से दोस्ती थी तथा उसके मोबाइल में वसीम के साथ फोटो एवं मैसेज मौजूद थे।

मृतक द्वारा महिला को लगातार कॉल व मैसेज कर परेशान व प्रताड़ित किए जाने से व्यक्ति के मन में आक्रोश उत्पन्न हुआ और उसने वसीम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

हत्या की साजिश एवं वारदात

व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से वसीम की जानकारी एकत्रित की तथा उसकी दिनचर्या की रेकी की। सायं, आरोपी ने महिला की स्कूटी को चौकी बाजार बहादराबाद से दूसरी चाबी द्वारा खोलकर मृतक की मोटरसाइकिल का पीछा किया।

ग्राम गढ़ के पास अवसर पाकर आरोपी ने चलती मोटरसाइकिल पर वसीम को देशी तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग की जुपिटर स्कूटी संख्या UK 08 AQ 2050 को कब्जे में लिया गया। आरोपी की निशांदेही पर धनौरी तेली वाला रोड, करवला स्थित जंगल से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अभिमन्यु पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम सकौती, पोस्ट गुरुकुल नारसन थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार (उम्र 32 वर्ष)

पुलिस टीम

1. शान्ति कुमार प्रभारी निरीक्षक

2. व0उ0नि0 नितिन चौहान 

3. उ0नि0 अर्जुन कुमार 

4. उ0नि0 विकास रावत 

5. कानि0 दीप गौड

6. का0 महेन्द्र तोमर

7. ⁠का0 रविन्द्र बिष्ट

8. का0 नरेन्द्र राणा

सी0आई0यू0 टीम

1. निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट

2. उ0नि0 पवन डिमरी

3. का0 वसीम

4. का0 उमेश

5. का0 हरवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।