सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनों का लाभ अंतिम छोर पर निवासरत अनुसूचित जाति के गरीब व्यक्तियों को हर हाल में उपलब्ध हो -मुकेश कुमार।

सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनों का लाभ अंतिम छोर पर निवासरत अनुसूचित जाति के गरीब व्यक्तियों को हर हाल में उपलब्ध हो -मुकेश कुमार।

योजनाओं के संचालन में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ कोई भेदभाव न किया जाए अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग।

योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किए जाए।

विभिन्न योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को पहुंचने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करे।

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को उपलब्ध हो इसके लिए आज मा० अध्यक्ष (राज्यमंत्री)  उत्तराखंड  अनुसूचित जाति आयोग  मुकेश कुमार की अध्यक्षता में  जिला सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अंतिम छोर पर निवासरत अनुसूचित जाति व्यक्तियो को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में उपलब्ध हो,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और दूरदराज के गांवों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए,उन्होंने योजनाओं की प्रगति, पारदर्शिता और वास्तविक लाभार्थियों तक उनकी पहुंच की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सभी विभागीय अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें और योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग में एक नोडल अधिकारी नामित कर योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही एससी/एसटी छात्र-छात्राओं के लिए संचालित छात्रवृत्ति, छात्रावास, कोचिंग, आर्थिक सहायता एवं अन्य योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने ब्लॉकों में नियमित रूप से भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का वास्तविक मूल्यांकन करें और अनुसूचित जाति वर्ग के कितने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, इसकी नियमित रिपोर्ट उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों के विरुद्ध लापरवाही की शिकायत  प्रोत होती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजना लाभार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। आयोग अध्यक्ष ने सभी सुझावों पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी स्तरों पर सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने अध्यक्ष को पौधा भेंटकर स्वागत किया उन्होंने माननीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए है कि उनका अनुपालन संबंधित विभागो से तत्परता से किया जाएगा।

इस दौरान आयोग के सदस्य विशाल मुखिया,जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा हरिद्वार तेलूराम प्रधान,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश सिंह भदौरिया,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, एवं  संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।