कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रोडवेज बस अड्डा एवं रेलवे स्टेशन के बाहर जाम लगाने वाले विक्रम/टैम्पो चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान।

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रोडवेज बस अड्डा एवं रेलवे स्टेशन के बाहर जाम लगाने वाले विक्रम/टैम्पो चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान।

रोडवेज बस अड्डा एवं रेलवे गेट, हरिद्वार के बाहर विक्रम/टैम्पो चालकों द्वारा सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर यातायात बाधित किया जा रहा था, साथ ही अवैध रूप से विक्रम/टैम्पो का संचालन किया जा रहा था। 

इसके कारण स्थानीय नागरिकों एवं हरिद्वार आने वाले यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था।

उक्त स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर के द्वारा दिनांक 23-12-2025 को पुलिस टीम गठित कर रोडवेज बस अड्डा एवं रेलवे गेट के बाहर विक्रम/टैम्पो के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान सड़क पर गलत तरीके से खड़े होकर यातायात बाधित करने वाले विक्रम/टैम्पो, ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस दौरान (16) विक्रम/टैम्पो को सीज किया गया तथा (21) विक्रम/टैम्पो का मौके पर नकद चालान कर कुल ₹10,500/- शमन शुल्क वसूला गया।

हरिद्वार पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु इस प्रकार का चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।