उद्योग मित्रों की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण किया जाए मुख्य विकास अधिकारी। उद्योग लगाने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का तत्परता से निस्तारण किया जाए।

उद्योग मित्रों की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण किया जाए मुख्य विकास अधिकारी।

उद्योग लगाने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का तत्परता से निस्तारण किया जाए।

हरिद्वार। उद्योग मित्रों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति एकल खिड़की जिला प्राविधिक समिति की बैठक आहूती गयी। जिसमें विभिन्न औद्यौगिक इकाईयों के प्राप्त प्रस्तावों एवं समस्याओं की समीक्षा की गयी। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उद्योग बंधुओं की जो भी समस्याएं है उन समस्याओं का सम्बन्धित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का त्वरिता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिन इकाईयों में पेय जल की समस्या है एवं उन क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्य किया जाए तथा सलेमपुर राजपूताना औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट लगाने हेतु एचआरडीए को आवश्यक कार्यवाही के निदेश दिये। राष्ट्रीय राजमार्ग भगवानपुर में ग्राम रायपुर से ग्राम चौली तक सड़क पर कोई दुघटना न हो इसके लिए एनएचआई रूड़की को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। रायपुर व माहाड़ी चौक पर बस स्टॉप की आवश्यकता पर मुख्य विकास अधिकारी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने महाप्रबन्धक उद्योग को निर्देश दिये है कि एकल खिड़की व्यवस्था के तहत प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार ससमय अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करे तथा जो आवेदन विभिन्न विभागों के स्तर पर लम्बित है उनसे आपसी समन्वय के साथ लम्बित आवेदनों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि मिनी औद्योगिक इकाईयों को आवंटित भूखण्ड/शेड के पश्चात इकाईयों की स्थापना उत्पादन नही किया जा रहा है तो ऐसे इकाईयों को अंतिम अवसर देते हुए समाचार पत्रों में सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिये। बैठक में प्राप्त ब्याज उपादान के मामलों में सहमति संस्तुति की गयी।

बैठक में महाप्रबन्धक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, श्रम विभाग से प्रशान्त कुमार,अग्नि शमन अधिकारी वंश यादव, अधिशासी अभियंता लोनिवि रूड़की विपुल सैनी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रूड़की अमरजीत कौर, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार ऋषभ उनियाल, आरएम सिड़कुल कमल किशोर, उद्योग मित्र में गौतम कपूर, हरेन्द्र गर्ग, केतन भारद्वाज भारती, एसके पाण्डे, सुनील कुमार पाण्डे सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के बंधु उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।