जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा संभागीय परिवहन अधिकारी  डॉ0 अनीता चमोला के नेतृत्व में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया गया।

अभियान के अंतर्गत मालवाहक एवं यात्री वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप ड्राइव चलाई गई, जिससे रात्रिकालीन दृश्यता सुनिश्चित हो सके तथा दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके। बिना मानक रिफ्लेक्टिव टेप पाए गए वाहनों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में दो-पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को ओवर-स्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, नशे में वाहन चलाने जैसे नियम उल्लंघनों के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत ई-चालान की कार्रवाई भी की गई।

परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।