थाना बहादराबाद हिट एंड रन केस का हरिद्वार पुलिस ने किया सफल अनावरण। पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालकर दिल्ली से घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद। घने कोहरे के बीच हुई रात्रिकालीन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु, चार अन्य गंभीर रूप से घायल।

थाना बहादराबाद हिट एंड रन केस का हरिद्वार पुलिस ने किया सफल अनावरण।

पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालकर दिल्ली से घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद।

घने कोहरे के बीच हुई रात्रिकालीन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु, चार अन्य गंभीर रूप से घायल।

रात्रि लगभग 10:30 बजे, ज्वालापुर–बहादराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिदेव मंदिर के पास, बहादराबाद से ज्वालापुर की ओर जा रहे एक थ्री-व्हीलर को पीछे से एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई थी।

सूचना प्राप्त होते ही बहादराबाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान थ्री-व्हीलर चालक केशव निवासी नगीना, जनपद बिजनौर (वर्तमान निवासी ज्वालापुर) की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृतक के परिजन जयपाल पुत्र किशन निवासी नगीना, बिजनौर द्वारा थाना बहादराबाद में दिनांक 09.12.2025 को मु0अ0सं0-517/2025 अभियोग पंजीकृत कराया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा बहादराबाद पुलिस को विशेष पुलिस टीम का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया था। टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करते हुए आसपास लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया। रात्रि का समय एवं घना कोहरा होने के कारण प्रारंभिक स्तर पर वाहन की स्पष्ट पहचान संभव नहीं हो पा रही थी।

इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा से हरिद्वार की ओर आने वाले वाहनों का डाटा एकत्र किया गया तथा सैकड़ों वाहन स्वामियों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप एक वाहन चालक द्वारा घटना को प्रत्यक्ष रूप से देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिससे यह तथ्य प्रकाश में आया कि नीले रंग की ब्रेजा कार द्वारा उक्त दुर्घटना कारित की गई थी।

पुनः CCTV फुटेज का विश्लेषण करने पर वाहन संख्या DL3CCP2172 की पुष्टि हुई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन तथा चालक संजीव पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी संगम विहार, महरौली, दिल्ली को हिरासत में लिया गया है।विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त

संजीव पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी संगम विहार, महरौली, दिल्ली

घटना में प्रयुक्त वाहन

DL3CCP2172 कार

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 नितिन बिष्ट

2. उ0नि0 जगमोहन सिंह

3. का0 बलवंत सिंह

4. का0 नितुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।