अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड बाहदराबाद की न्याय पंचायत सलेमपुर महदूद में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड बाहदराबाद की न्याय पंचायत सलेमपुर महदूद में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकास खंड बाहदराबाद की न्याय पंचायत सलेमपुर महदूद में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया *जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार*  शिविर में  विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से  4527 क्षेत्रीयवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 718 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 3550 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।

आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 41 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें  17 समस्याओं का अपर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय रोहिला उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन (राज्यमंत्री स्तर) ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें जनता की समस्याओं का निराकरण उन्हीं के द्बार पर किया जा रहा है। जिसका लाभ लोगों को उपलब्ध हो रहा है।

इस दौरान शिविर में खण्ड विकास अधिकारी बाहदराबाद मानस मित्तल ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला स्तरीय अधिकारी सहित  क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।