हरिद्वार। पिरान कलियर क्षेत्र धनौरी में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा।  भाजपा ओबीसी मोर्चे के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी की दर्दनाक मौत हो गई।

हरिद्वार। पिरान कलियर क्षेत्र धनौरी में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा।

 भाजपा ओबीसी मोर्चे के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी की दर्दनाक मौत हो गई।

अमित सैनी देर शाम अपनी कर से रुड़की से धनोरी स्थित अपने घर लौट रहे थे धनोरी में दो सड़कों के मोड़ पर उनके  अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार से सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार हुए व भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शव को बाहर निकाल कर  पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भेजा दिया गया। हादसे की खबर फैलते ही परिजन व स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए जहां मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अमित सैनी की असामयिक मौत से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्यक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *