एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्रवाई जारी।
मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय गैंग पर श्यामपुर पुलिस ने कसी नकेल।
शिवा उर्फ लड्डू गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज एफआईआर के 24 घंटे के भीतर गैंग लीडर सहित 02 को किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर वर्ष के आरंभ में ही उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में हरिद्वार नगर क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों (स्मैक, चरस, गांजा आदि) की तस्करी में लिप्त शिवा उर्फ लड्डू गैंग के कुल 03 सदस्यों के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर मु0अ0 गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगणों एवं थानाध्यक्ष श्यामपुर के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गईं।
पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट सुरागरसी-पतारसी के आधार पर अभियुक्त शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार (गैंग लीडर) को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया।
द्वितीय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मदन शर्मा पुत्र सुखवीर, निवासी हरिपुरकलां, थाना रायवाला, जनपद देहरादून को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया।
हिरासत में लिए गए अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है
साथ ही गैंग के अन्य फरार सदस्य की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है तथा सर्विलांस टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त गण
1. शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार (गैंग लीडर)
2. मदन शर्मा पुत्र सुखवीर, निवासी हरिपुरकलां, थाना रायवाला, जनपद देहरादून
पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 मनोज रावत
2. अ0उ0नि0 मौ0 इरशाद
3. हे0का0 शेर सिंह
4. का0 राहुल देव
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्रवाई जारी। मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय गैंग पर श्यामपुर पुलिस ने कसी नकेल।
