जिला प्रबंधन समिति (डीएमटी) की बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में की गई आहूत।

जिला प्रबंधन समिति (डीएमटी) की बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में की गई आहूत।

जनपद में कोई भी दिव्यांग व्यक्ति  प्रमाण पत्र से वंचित न रहे इसके लिए विशेष कैम्प आयोजित किए जाए  जिलाधिकारी।

जनपद में स्वरोजगार इच्छुक दिव्यागजनो की सूची उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

जनपद के सभी दिव्यांगजनो के यूडीआईडी कार्ड बनाने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला प्रबंधन समिति (DMT) की बैठक कैम्प कार्यालय में आहूत की गयी। 

जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, हरिद्वार का संचालन खिदमत वेलफेयर सोसायटी लक्सर हरिद्वार के द्वारा राजकीय उप जिला  

चिकित्सालय रुड़की में किया जा रहा है।                  जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्रों एवं यूडीआईडी की समीक्षा की गयी जिस पर प्रबंधक, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, (डीडीआरसी) हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह दिसम्बर तक कुल 1190 प्रमाण पत्र जारी किये जाने हेतु चिकित्सकों की टीम को सहयोग प्रदान किया गया तथा संस्था की टीम के द्वारा कुल 1349 यूडीआईडी कार्डों को बनाया गया। जनपद में दिव्यांगजनों के सर्वेक्षण की समीक्षा करने पर प्रबंधक डीडीआरसी द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 14,450 सर्वे का कार्य किया जा चुका है। निदेशालय, समाज कल्याण उत्तराखण्ड द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र हरिद्वार को कार्मिकों के मानदेय व्यय हेतु आवंटित की गयी धनराशि को डीडीआरसी को भुगतान हेतु समिति द्वारा अनुमोदित कर सहमति दी गई। 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्था को निर्देश दिए है कि जनपद में सभी दिव्यांगजनो के प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु विशेष कैम्प आयोजित किए जाए इसके साथ ही सभी दिव्यांजनो के यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य रूप से निर्गत किए जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि दिव्यांगों के लिए सर्वेक्षण ऑनलाइन /ऑफलाइन करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं संस्था के अधिकारियों को जनपद में स्वरोजगार इच्छुक दिव्यागजनो की सूची उपलब्ध कराने निर्देश दिए ताकि उन्हें विभिन्न कंपनियों में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सके।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह,प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह,प्रतिनिधी जिला प्रोबेशन अधिकारी हेम तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह,समाज कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी व तनवीर आलम, प्रबंधक जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र हरिद्वार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।