अंकिता भंडारी मामले में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ द्वारा आधारहीन आरोपों का खंडन करते हुए संगठन की एकजुटता का दिया पैगाम। संगठन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का किया पुतला दहन।

 अंकिता भंडारी मामले में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ द्वारा आधारहीन आरोपों का खंडन करते हुए संगठन की एकजुटता का दिया पैगाम।

संगठन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का किया पुतला दहन।

हरिद्वार। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के धनौरी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो एवं ऑडियो क्लिप्स में लगाए जा रहे आधारहीन आरोपों का पूर्ण रूप से खंडन किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हैं, जिनका उद्देश्य एक सम्मानित सामाजिक एवं राजनीतिक नेता की छवि को धूमिल करना है।

बैठक की शुरुआत में संगठन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में अंकिता भंडारी हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने के प्रयासों की कड़ी निंदा की तथा उनका पुतला दहन किया। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की गई निष्पक्ष जांच के आधार पर आरोपियों को सजा हो चुकी है तथा कोर्ट ने मई 2025 में तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में कोई वीआईपी शामिल नहीं पाया गया, जैसा कि हरिद्वार पुलिस एवं सरकार ने बार-बार स्पष्ट किया है। कांग्रेस द्वारा इस पुराने एवं बंद हो चुके मामले को जानबूझकर उछालना केवल सस्ती राजनीति है, जिसका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। महापीठ अंकिता भंडारी के परिजनों के साथ पूर्ण सहानुभूति रखती है तथा उनके साथ खड़ी है, लेकिन कांग्रेस की इस गंदी राजनीति का डटकर मुकाबला करेगी। संगठन अब प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम रविदास समाज के एक अनुभवी एवं समर्पित नेता हैं। उनके कुशल नेतृत्व में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ ने न केवल भारत बल्कि विश्व भर में रविदास समाज को एक मजबूत मंच प्रदान किया है। भारत के असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल एवं कर्नाटक जैसे राज्यों में रविदास समाज को नई पहचान मिली है। विदेशों में अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में बसे रविदास समाज के लोग श्री गौतम के नेतृत्व में एकजुट हो रहे हैं। कांग्रेस द्वारा उनके खिलाफ रची जा रही साजिश कभी सफल नहीं होगी, क्योंकि रविदास समाज अपनी तुच्छ मानसिकता को अच्छी तरह पहचान चुका है। समाज अपने नेता के साथ पूर्ण मजबूती से खड़ा है।

संगठन महामंत्री सतीश कुमार ने जोर देकर कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर एवं अभिनेत्री उर्मिला सनावर जानबूझकर दुष्यंत कुमार गौतम की छवि खराब करने में लगे हैं। दोनों के खिलाफ हरिद्वार एवं देहरादून में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं तथा पुलिस जांच कर रही है। ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जो पुरानी निजी रंजिश एवं संगठन में वर्चस्व की लड़ाई के कारण झूठे ऑडियो-वीडियो फैला रहे हैं, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा एआई जनरेटेड बताया जा रहा है। महापीठ सरकार से मांग करती है कि इन दोनों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए तथा इन्हें गिरफ्तार किया जाए।

बैठक में संरक्षक मास्टर मोदीमल तेगवाल, किशोर पाल, प्रदेश मंत्री सेवा राम भारती, जिलाध्यक्ष देशराज कपिल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह, मनीराम मेनवाल, जिला कोषाध्यक्ष सुमित सम्राट, जिला महासचिव संदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, अजय कुमार, छोटेलाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।