कारोबारी को धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। कब्जे से एक अदद तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद।

कारोबारी को धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।

कब्जे से एक अदद तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। 

कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर से अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वादी सुशील कुमार, निवासी केशवनगर, लक्सर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी सचिन पुत्र ओमकार, निवासी केशवनगर पूर्वी,कोतवाली लक्सर द्वारा वादी की दुकान पर आकर तमंचा दिखाकर तोड़-फोड़ करने, गाली-गलौच करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। जो घटना कारित करने के पश्चात फरार चल रहा था तथा जिसके विरुद्ध पूर्व में भी अनेक आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।

गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस के आधार पर अभियोग उपरोक्त में वांछित सचिन को गिरफ्तार किया गया।कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सचिन पुत्र ओमकार निवासी वार्ड नं0 11, केशवनगर पूर्वी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष

पुलिस टीम

1. उ0नि0 विपिन कुमार 

2. हे0का0 शमशेर खां 

3. का0 मनोज शर्मा 

4. हो0गा0 इमरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।