हरिद्वार वैरागी द्वीप स्थित शताब्दी समारोह स्थल पर आज संचार क्रांति के एक नए युग का सूत्रपात हुआ। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग का भव्य अनावरण गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे,आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप,देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पण्ड्या द्वारा किया गया।

हरिद्वार वैरागी द्वीप स्थित शताब्दी समारोह स्थल पर आज संचार क्रांति के एक नए युग का सूत्रपात हुआ।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग का भव्य अनावरण गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे,आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप,देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पण्ड्या द्वारा किया गया।

इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि शांतिकुंज द्वारा आयोजित हो रहे यह आयोजन न केवल हरिद्वार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। सनातन परंपरा व मानवतावादी शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। आयोजन की विराट्ता व भव्यता को देखते हुए प्रशासन की भी जिम्मेदारी है। शताब्दी समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है।

शताब्दी समारोह के दलनायक डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि हाई-टेक संसाधनों और अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस यह मीडिया केंद्र आगामी समय में सूचनाओं के त्वरित, सटीक और प्रभावी आदान-प्रदान का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। यह विभाग न केवल शताब्दी समारोह की गतिविधियों को विश्व पटल पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करेगा, बल्कि आधुनिक पत्रकारिता एवं डिजिटल संचार के मानकों को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। वहीं कमिश्नर पांडे, आईजी राजीव स्वरूप ने देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या, व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने समारोह की तैयारियों सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

यह नवनिर्मित मीडिया केंद्र परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रारंभ किए गए महान ‘युग निर्माण अभियान’ और उनकी वैचारिक क्रांति की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है। पूज्य गुरुदेव के विचारों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने में यह विभाग सेतु की भूमिका निभाएगा। समारोह स्थल पर स्थापित यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग सूचना प्रवाह को गति देने के साथ-साथ कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रीय एवं वैश्विक कवरेज सुनिश्चित करेगा।            

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे सुदृढ़ सूचना तंत्र की एक अनिवार्य कड़ी बताया। यह केंद्र भविष्य में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और त्वरित संप्रेषण के क्षेत्र में एक निर्णायक आधार बनेगा। शताब्दी समारोह के दिव्य संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने तथा गुरुदेव के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने में यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग एक ऐतिहासिक उत्प्रेरक की भूमिका निभाएगा।

इस दौरान आईजी गढवाल  राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार तथा अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि आदि ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया केंद्र की आधुनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और इसे सूचना जगत के लिए एक क्रांतिकारी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद