कोतवाली मंगलौर। पुलिस ने मुंडलाना गोलीकांड का किया सफल खुलासा, आमजन में दहशत फैलाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार। पति-पत्नी सहित जेठ के कब्जे से अवैध तमंचे व कारतूस बरामद, विधिक कार्यवाही जारी।

कोतवाली मंगलौर। पुलिस ने मुंडलाना गोलीकांड का किया सफल खुलासा, आमजन में दहशत फैलाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार।

पति-पत्नी सहित जेठ के कब्जे से अवैध तमंचे व कारतूस बरामद, विधिक कार्यवाही जारी।

कहते हैं कि पाप का घड़ा एक दिन फूटता ही है, यह कहावत मुंडलाना गोलीकांड में संलिप्त आरोपियों पर पूरी तरह चरितार्थ होती है।

वादी सतीश कुमार, निवासी ग्राम मुंडलाना द्वारा कोतवाली मंगलौर में तहरीर दी गई थी कि तीन व्यक्तियों द्वारा पुरानी आपसी रंजिश के चलते गाली-गलौच करते हुए वादी के घर के ऊपर फायरिंग की गई, जिससे परिवारजनों के जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना से ग्राम मुंडलाना व आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया था, उक्त व्यक्ति पहले भी लूटपाट प्रकरण में जेल जा चुके हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। 

निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मंगलौर थाना स्तर पर विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 मुकदमे से संबंधित दो अभियुक्त एवं एक आरोपिता (पति-पत्नी सहित) को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिसके आधार पर मुकदमे में नियमानुसार धाराओं की वृद्धि की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. हर्ष उर्फ बिगड़ा पुत्र बबलू

2. विशाल पुत्र बबलू निवासीगण मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) हाल निवासी राजदीप कॉलोनी, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर

3. महिला पत्नी हर्ष उर्फ बिगड़ा

निवासी मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) हाल निवासी राजदीप कॉलोनी, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर

बरामद माल

1. तीनों आरोपितों से 01-01 अदद अवैध तमंचा व 01-01 जिंदा कारतूस

2. घटना में प्रयुक्त 01 बुलट मोटरसाइकिल

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह

2. वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली

3. उप निरीक्षक राकेश डिमरी

4. उप निरीक्षक वीरपाल सिंह

5. उप निरीक्षक नीलम

6. हेड कांस्टेबल माजिद खान

7. कांस्टेबल सुधीर

8. कांस्टेबल अरविन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद