मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकासखंड विकास खण्ड बहादराबाद के न्याय पंचायत रणसूरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कासमपुर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया।    

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकासखंड विकास खण्ड बहादराबाद के न्याय पंचायत रणसूरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कासमपुर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया।    

जनपद को साफ,स्वच्छ एव सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों में ग्रामीणों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ।
मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकासखंड विकास खण्ड बहादराबाद के न्याय पंचायत रणसूरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कासमपुर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1295 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा  विभिन्न विभागों के माध्यम से 20 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 2176 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।
इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 70 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग अजीत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रदेश में पहली बार सभी न्याय पंचायतों में जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे है,इसमें 23 विभाग एक ही स्थान पर पहुंच कर
सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र वासियों को उपलब्ध करा रहे है तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओ का घर पर ही निराकरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज आयोजित किए गए शिविर में दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया है तथा लगभग 1295 लोगों को संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया है।जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मनसा है कि दूर- दराज ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण तथा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किए जा रहे है,जिसका लाभ क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 70 शिकायतें दर्ज कराई गई,जिसमें विद्युत बिलों से संबंधित,भूमि विवाद,राशन, अवैध कब्जा, जाति जन्म प्रमाणपत्र आदि से संबंधित थी,जिसमें 35 का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया तथा उन्होंने पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी कीट भी वितरित की गई।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर में उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता मनोज गौतम,सहायक परियोजना निर्देशक डीआरडीए नलिनीत घिल्डियाल, नोडल अधिकारी एवं जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल,तहसीलदार सचिन कुमार,बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार,नायब तहसीलदार प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।