सड़क दुर्घटनाओ को कम करने के लिए सभी पेट्रोल पंपों पर यह अनिवार्य किया जाए कि बिना हलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को किसी भी दशा में पेट्रोल न उपलब्ध कराया जाए – नरेश बंसल

सड़क दुर्घटनाओ को कम करने के लिए सभी पेट्रोल पंपों पर यह अनिवार्य किया जाए कि बिना हलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को किसी भी दशा में पेट्रोल न उपलब्ध कराया जाए – नरेश बंसल

शराब पीकर वाहन चलने वाले एवं ओवर लोडिंग,ओवर स्पीड वाहन चालकों पर सख्ती से की जाए कार्यवाही।

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध भी की जाए कड़ी कार्यवाही।

जनजागरूकता अभियान चलाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए अधिकारी।

परिवहन विभाग द्वारा तैयार किए गया कैलेंडर का किया गया विमोचन।

बैठक में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्य सभा सासंद का किया स्वागत।

सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के लिए सांसद राज्य सभा डॉ० नरेश बंसल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में राज्य सभा सासंद ने परिवहन, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओ को कम करने के लिए जनपद में संचालित हो रहे सभी पेट्रोल पंपों पर यह अनिवार्य किया जाए कि बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों को किसी भी दशा में पेट्रोल उपलब्ध न किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओ को कम करने के लिए सभी से नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए एवं सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों को ट्रैफिक कंट्रोल के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाए जिससे  कि ओर लोगों को भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे सके।

उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने  वाले एवं ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।     

 उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जनपद में जो भी ब्लैक स्पॉट है उन्हें तत्काल दूरस्त किया जाए साथ ही  दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड,क्रॉस बैरियर,रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाने के निर्देश दिए एवं प्रेशर हॉर्न वाले के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि स्कूल कॉलेज के समय पर भारी वाहन संचालित न किया जाए।

इस अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए रोड सेफ्टी कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ भी दिलाई गई।

जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य सभा सासंद को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया,उन्होंने राज्य सभा सासंद को आश्वस्त किया है कि बैठक में उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए है,उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन सुनाश्चित कराया जाएगा।

  बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 2025 में 21900 बिना हेलमेट के चलन किए गए,नियमों का पालन न करने वाले 4288 वाहन सीज किए गए,ओवर स्पीड के 9536 वाहन चालकों के चालान किए गए,ओवर लोडिंग के 2317 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा मोबाइल पर बात करने वाले 947 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा शीट बेल्ट न लगाने वाले 5809 वाहन चालकों के चालान किए गए एवं शराब पीकर 56 वाहन चालकों के चालान किए गए ।

बैठक के दौरान वर्ष 2025 में दुर्घटनाओ में घायल हुए व्यक्तियों की सहायता करने वाले 07 वालंटियर को सासंद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर प्रसाहित किया गया।जिसमें नरेश चौधरी,विशाल कुमार,धर्मेंद्र,अंकित,मनोज नौटियाल,मनीष एवं आशु जैन आदि शामिल है तथा इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

बैठक के पश्चात सांसद राज्य सभा ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला महामंत्री संजीव चौधरी,विशाल गर्ग, सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके सिंह, अधिशासी,पीडब्लूडी अधि. अभियंता दीपक कुमार,एआरटीओ निखिल शर्मा, एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलारिया,एआरटीओ एल्विन रॉक्सी,अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा, सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद