आईटीसी कर्मचारियों को हरिद्वार यातायात पुलिस ने दिलाया सुरक्षित सफर का संकल्प

आईटीसी कर्मचारियों को हरिद्वार यातायात पुलिस ने दिलाया सुरक्षित सफर का संकल्प

हरिद्वार। सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा को लेकर हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम यातायात निदेशालय के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात संजय चौहान एवं निरीक्षक यातायात संदीप सिंह नेगी ने आईटीसी कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नियमों के पालन को जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य बताया।

इस अवसर पर कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कोहरे के दौरान रिफ्लेक्टर बेल्ट के उपयोग, वाहन को निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप सुरक्षित ढंग से चलाने तथा सड़क पर स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर ऑडियो-वीडियो माध्यम से जागरूक किया गया।

आईटीसी कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस जानकारी को अत्यंत उपयोगी और जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया तथा हरिद्वार यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।