भूमिधरी अधिकार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई तेज करने के लिए दिए निर्देश। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में टिहरी बांध विस्थापितों ने भूमिधरी अधिकार दिए जाने की मुख्यमंत्री से उठाई मांग।

भूमिधरी अधिकार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई तेज करने के लिए दिए निर्देश।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में टिहरी बांध विस्थापितों ने भूमिधरी अधिकार दिए जाने की मुख्यमंत्री से उठाई मांग।

हरिद्वार। 45 सालों से भूमिधरी का अधिकार मांग रहे टिहरी बांध विस्थापितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया है कि टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और उनके अधिकारों का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र संघर्ष समिति, भाग–1 पथरी हरिद्वार एवं ग्राम पंचायत आदर्श टिहरी नगर, बहादराबाद के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने एवं पुनर्वास से जुड़े विषयों पर अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में मौके पर ही जिलाधिकारी हरिद्वार एवं जिलाधिकारी टिहरी से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरण में वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे विस्थापित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और उनके अधिकारों का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद तथा सचिव एसएन पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी व ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर दिए गए निर्देशों के लिए आभार व्यक्त किया। विस्थापित सघर्ष समिति के अध्यक्ष हुकम सिह रावत, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने शासन स्तर पर एक आईएएस अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी बनवाने की बात भी मुख्यमंत्री के सामने रखी।

इस मौके पर मंडल महामंत्री हरिद्वार ग्रामीण बलवंत सिंह पंवार, आदर्श टिहरीनगर के प्रधान मनजीत खरोला, टिहरी डोबनगर प्रधान खुशीदास आर्य, टिहरी डोबनगर प्रथम की प्रधान सुनीता राणा पंवार, विकासनगर के प्रधान सुनीता रावत, भागीरथी नगर की प्रधान पार्वती बुटोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक रावत, उत्तम सिह रावत, सोबन सिंह, पूर्व सैनिक त्रेपन सिह रावत, शूरबीर सिह खरोला, डॉ चमोली, विजय रावत, शूरबीर सिह गुसाई, पूरण सिह राणा, लाल सिंह, गुरदीप बुटोला, जगदीश रावत, शंभू नौटियाल, मनोज खरोला, पूर्व प्रधान उम्मेद सिह रावत, नत्थी सिह खरोला, महाबीर खरोला आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।