तहसील दिवस पर 50 से ज्यादा मिली शिकायते,
लक्सर। में तहसील दिवस का मनाया गया जिसमें 50 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई जिनमें 40 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास अग्रसारित कर दिया।
उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि 40 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया है बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेज दिया उन्होंने कहा कि जो संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं आए हैं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि जो शिकायतें अग्रसारित की गई हैं उनकी तत्काल जांच कर 1 हफ्ते में उनका निस्तारण करें और अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी कार्यालय में प्रेषित करें उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि शिकायतकर्ता को भी जांच के दौरान सूचना देकर मौके पर बुलाया जाए ताकि कोई भ्रांति ना रहे ओर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएंगी समय सीमा के अंदर मिली शिकायतों का समाधान न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
