कोतवाली नगर हरिद्वार पार्किंग मैनेजर मृत्यु मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन। अभियोग पंजीकृत के 24 घण्टे के अन्दर दो आरोपित गिरफ्तार।

कोतवाली नगर हरिद्वार पार्किंग मैनेजर मृत्यु मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन।

अभियोग पंजीकृत के 24 घण्टे के अन्दर दो आरोपित गिरफ्तार।

दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में फीस को लेकर हुआ था विवाद, कार से कुचलने से हुई थी पार्किंग मैनेजर की मौत।

घटना मे प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने लोयला कब्जे मे।

वादी प्रताप सिंह प्रताप पुत्र राजपाल सिंह निवासी-ग्राम भंगेड़ी महावतपुर रूड़की, हरिद्वार हाल निवासी- पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग रोड़ीबेलवाला, हरिद्वार ने कोतवाली हरिद्वार में एक तहरीर वैगनआर कार चालक द्वारा वाहन पार्किंग शुल्क न दे पार्किंग बैरियर तोड़ते हुए भागने का प्रयास करने व वादी के मैनेजर सहदेव कुमार द्वारा उक्त वाहन को रोकने पर वाहन चालक द्वारा जान से मारने की नीयत से वादी के मैनेजर को टक्कर मारकर रौंदते हुए गम्भीर रूप से घायल कर मौके से वाहन लेकर भाग जाना व उपचार हेतु हायर सेन्टर ले जाते समय रास्ते में वादी के मैनेजर की मृत्यु हो जाना के सम्बन्ध में दी गई जिस आधार पर मु0अ0 पंजीकृत किया गया । 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी चालक विशाल व सूरज को वैगनार कार के साथ चमगादड टापू की आड से गिरफ्तार किया गया। दौराने विवेचनात्मक कार्यवाही के मुकदमा उपरोक्त मे धारा 105 बीएनएस की लोप कर धारा 103(1),3(5) बीएनएस की बढोतरी की गयी  । आरोपित को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

01- विशाल पुत्र बिनोद निवासी म0न0-493 जोशी चौहान-86 बहालगढ थाना बहालगढ जिला-सोनीपत हरियाणा उम्र 22 वर्ष 

02- सूरज पुत्र चन्द्र सिह ग्राम भटट गांव पंचशील कालोनी थाना से0-27 जिला-सोनीपत हरियाणा उम्र 34 वर्ष

बरामदगी

घटना मे प्रयुक्त वाहन वैगनार 

पुलिस टीम

1. प्र0नि0 रितेश शाह

2.व0उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी

3.उ0नि0 चरण सिंह

4.अ0उ0नि0 सन्दीप वर्मा

5.कानि0 राकेश

6.कानि0 पवन

7.कानि0 दिनेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।