कोतवाली मंगलौर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई। ग्राम मुंडलाना में घर पर फायरिंग करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार। आपसी रंजिश के चलते बदला लेने की नीयत से घर पर गए थे आरोपी, की थी फायरिंग।

कोतवाली मंगलौर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

ग्राम मुंडलाना में घर पर फायरिंग करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

आपसी रंजिश के चलते बदला लेने की नीयत से घर पर गए थे आरोपी, की थी फायरिंग।

कब्जे से तमंचा मय कारतूस बरामद, मुकदमा पंजीकृत।

ग्राम मुंडलाना में कुछ दिन पूर्व एक निवासी के घर पर फायरिंग कर फरार हो गए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली मंगलौर पुलिस को निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मंगलौर द्वारा तत्काल एक पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को तमंचा मय कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया। 

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली मंगलौर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सत्यम पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम तोड़ा खगड़ा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार

2. कुलबीर पुत्र बालेश्वर निवासी ग्राम मुंडलाना, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

1. 01 अदद तमंचा 12 बोर (मय खोखा कारतूस)

2. 01 अदद कारतूस 12 बोर

पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक राकेश डिमरी

2. उप निरीक्षक वीरपाल

3. कांस्टेबल के.डी. राणा

4. कांस्टेबल आमिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद