कोतवाली रानीपुर नशा तस्करो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही का सिलसिला जारी। पुलिस टीमो ने दो अलग- अलग स्थानो पर छापेमारी एवं चैकिंग कर 02 नशा तस्करो को किया गिरफ्तार। आरोपियो के कब्जे से क्रमशः 09 ग्राम व 5.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।

कोतवाली रानीपुर नशा तस्करो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही का सिलसिला जारी।

पुलिस टीमो ने दो अलग- अलग स्थानो पर छापेमारी एवं चैकिंग कर 02 नशा तस्करो को किया गिरफ्तार।

आरोपियो के कब्जे से क्रमशः 09 ग्राम व 5.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नशा तस्करो के विरूद्ध छापेमारी एवं चैकिंग अभियान चलाकर दौरान चैकिंग पुलिस टीम द्वारा गैस प्लान्ट क्षेत्रान्तर्गत स्थित विजन मेटल फैक्ट्री के पास खाली मैदान से एक आरोपी संतोष सिह को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से कुल 09 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग 90,000/- रू0) एवं स्मैक बेचकर कमाये गये 1500 रू0  की बरामदगी की गयी।

उपरोक्त के अतिरिक्त दूसरी पुलिस टीम द्वारा चौकी सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत रोड नं0-03 सुमननगर से एक आरोपी मंगत दास को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से 05.30 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग 55,000/- रू0)  की बरामदगी की गयी।”  

गिरफ्तार आरोपी संतोष सिंह द्वारा पूछताछ पर बताया कि उसने मंगत नामक लड़के से स्मैक लिया था जो मुझे के.टी.सी. बिल्डिंग के पास ब्रह्मपुरी सिडकुल मे मिला था। दूसरे आरोपी मंगत दास ने स्मैक रावली महदूद से खरीदी थी। रानीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी संतोष के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 14/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व आरोपी मंगत दास के विरूद्ध मु0अ0सं0 15/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग पंजीकृत किये गये। मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- संतोष सिह पुत्र शिव करन सिंह राठोर निवासी नवोदय नगर नियर शिव मंदिर पीठ बाजार थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-29 वर्ष

2- मंगत दास पुत्र देश राज निवासी राज मेडिकल के पास अम्बेडकर चौक के पास रामधाम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार 21 वर्ष

बरामदगी

कुल 14.30 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 145,000/- रू0)

पुलिस टीम

1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक 

2- व0उ0नि0 नितिन चौहान, 

3- उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट 

4- उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर 

5- कां0 उदय चौहान 

6- कां0 सुरेन्द्

7- का0 दीपक रावत

8- का0 हरीश राणा

9- का0 दीप गौड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।