मुख्यमंत्री के निर्देश पर धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं मॉडल जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्वयं धरातल पर उतरकर जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं मॉडल जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्वयं धरातल पर उतरकर जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

 साथ ही हरिद्वार शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

 जिलाधिकारी ने भगतसिंह चौक से प्रेमनगर आश्रम चौक, आयरिश पुल,मुख्य द्वार बैरागी कैंप से मेला क्षेत्र बैरागी कैंप के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया,उन्होंने भगत सिंह चौक, बीएचईएल गेट नंबर 02  के आसपास बेहतर साफ सफाई के साथ ही नाले की सफाई के निर्देश दिए साथ ही क्षेत्र में उगी झाड़ियों को काटने के तथा होर्डिंग,बैनर को नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रेम नगर आश्रम के दोनों ओर लगी लगी फड़, ठेली ओर अस्थाई दुकानों को हटाने के निर्देश दिए साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को लगातार इस क्षेत्र की निगरानी के निर्देश दिए ,जिससे कोई कोई दुबारा अतिक्रमण न करे तथा यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।  कांवड़ पटरी मार्ग पर भी सफाई व्यवस्था दूरस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने  कहा कि कोई भी व्यक्ति नाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा कचरा फेंकता है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए साथ ही गंदगी करने वालों का  पांच हजार से कम का चालान न किया जाए।

जिलाधिकारी ने आयरिश पुल बैरागी कैंप मुख्य गेट के आसपास अतिक्रमण कर लगाई गई अस्थाई दुकानों को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग,नगर निगम के अधिकारियों को जेसीबी के द्वारा बैरागी कैंप के मुख्य गेट से तिराहे तक अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बैरागी कैंप में शांतिकुंज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है,जिसमें वीवीआईपी का आगमन होगा,इसीलिए इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने साथ ही क्षेत्र की  बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। 

सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि साफ सफाई अभियान में किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता न बरती जाए तथा सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरंतर निगरानी करते हुए अपने अपने क्षेत्रों को स्वच्छ एवं क्लीन करे इसके साथ ही मुख्य मार्गो,चौराहों एवं पुल के आसपास  किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए,जिससे कि शहरवासियों को आने जाने में एवं यातायात में व्यवधान एवं आमजन को कोई परेशानी न होने पाए।  उन्होंने हरिद्वार सिंचाई विभाग को भी निर्देश दिए है कि बैरागी कैंप क्षेत्रांतर्गत जो भी झाड़ी कटान एवं साफ सफाई की जानी ही तथा किए गए अतिक्रमण को भी हटाने के भी निर्देश दिए।           

 निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,उप मुख्य नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी, एसएनए नगर निगम ऋषभ उनियाल सहित हरिद्वार सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद