थाना सिडकुल पुलिस द्वारा नकबजनी के अभियोग का सफल अनावरण। चोरी के माल व वाहन सहित 01 आरोपी गिरफ्तार करीब 15 लाख रुपये की मशीनरी बरामद कर अपराधी की कमर तोड़ी।

थाना सिडकुल पुलिस द्वारा नकबजनी के अभियोग का सफल अनावरण।

चोरी के माल व वाहन सहित 01 आरोपी गिरफ्तार

करीब 15 लाख रुपये की मशीनरी बरामद कर अपराधी की कमर तोड़ी।

औद्योगिक क्षेत्र में चोरी करने वालों के लिए हरिद्वार पुलिस का सख़्त संदेश।

वादी राहुल चौहान पुत्र शशि पाल चौहान, निवासी शिव विहार कॉलोनी, बहादराबाद द्वारा थाना सिडकुल पर लिखित तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात चोर द्वारा इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित उनके फार्म का ताला तोड़कर विभिन्न मशीनें चोरी कर ली गई हैं।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मु0अ0 अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक शैलेंद्र मंमगई द्वारा की जा रही थी।

 मुखबिर खास की सूचना पर आईटीसी पुल के पास से संदिग्ध व्यक्ति नीरज पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम हल्दुआमाफी, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर (उ0प्र0) को चोरी के माल व चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित दबोचा।

हिरासत में लिये गये आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

नीरज पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम हल्दुआमाफी, थाना स्योहारा जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष

बरामदगी

1. एक सर्वो स्टेबलाइजर

2. एक कन्वेयर मशीन

3. एक कोडिंग मशीन

4. एक प्लेट हीट एक्सचेंजर

5. दो अदर मोटर (3 HP)

6. एक कैंपर मशीन

7. एक हीटिंग टनल

8. एक मोटर (1 HP)

9. एक यूपीएस (ल्यूमिनस कंपनी)

10. चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली

कुल अनुमानित कीमत ₹ 15,00,000/- (लगभग)

पुलिस टीम

1. नितेश शर्मा थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल

2. देवेंद्र तोमर वरिष्ठ उपनिरीक्षक

3. शैलेंद्र मंमगई

4. हे0का0 गजेंद्र राजपूत 

5. हे0का0 जितेंद्र मलिक 

6. हे0का0 संजय 

7. हे0का0 देशराज 

8. का0 गजेंद्र

9. का0 वीरेंद्र चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।