हर की पौड़ी पर पारंपरिक वेशभूषा में घूमते हुए कुछ लोगों की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। श्रीगंगा सभा ने हरकी पौड़ी के रखरखाव और प्रबंधन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने इस तीर्थ स्थल की मर्यादा का खुला उल्लंघन करार देते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की।

हर की पौड़ी पर पारंपरिक वेशभूषा में घूमते हुए कुछ लोगों की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

श्रीगंगा सभा ने हरकी पौड़ी के रखरखाव और प्रबंधन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने इस तीर्थ स्थल की मर्यादा का खुला उल्लंघन करार देते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा हर की पौड़ी सनातन धर्म के आस्था का केंद्र है जहां श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए आते हैं और गंगा में स्नान करते हैं ऐसी हरकतें करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत गंगा सभा एक्शन लेती है धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले व्यक्तियों को बर्दाश नही करेगी। हम किसी भी रूप से इस तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे श्रीगंगा सभा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो की कॉपी जिला प्रशासन और पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपी है। अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि प्रशासन से बातचीत हुई है उन्होंने आश्वासन दिया है कि 1916 की एक्ट के संबंध बायोलॉज के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह एक्ट हर की पौड़ी क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा को बनाए रखने के लिए बनाया गया है जिसमें ऐसी गतिविधियों पर रोक है। जो तीर्थ की पवित्रता को भंग करती है अध्यक्ष नितिन गौतम ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी सनातन धर्म और हरिद्वार की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को कानून के दायरे में लाकर कड़ा सबक सिखाया जाएगा। हम श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे और उठाते रहेंगे अगर किसी भी प्रकार की ऐसी कोई वीडियो ऐसे कोई व्यक्ति हर की पौड़ी पर आकर यहां की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास करेंगे तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का काम करेंगे लेकिन सनातन धर्म को बचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।