थाना बहादराबाद कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा था चोर। आरोपी को पुलिस ने दबोचा, कब्जे से चोरी का माल बरामद।

थाना बहादराबाद कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा था चोर।

आरोपी को पुलिस ने दबोचा, कब्जे से चोरी का माल बरामद।

वादी मुकदमा बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर अंकित कराया था कि दिनांक-12.01.2026 को बेगमपुर स्थित कम्पनी विम प्लास्ट लिमिटेड में 03 कट्टे स्टील पाईप व अन्य माल चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के मुताबिक थाना बहादराबाद में मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी, मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किये। आज दिनांक-14.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी विशाल धीमान को बेगमपुर क्षेत्र से दबोचकर उसके निशानदेही पर चोरी किया माल कुल 250 स्टील के पाईप बरामद किये गये हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमे में धारा- 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है । न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ़्तार अभियुक्त

1.विशाल धीमान पुत्र अनिल धीमान निवासी-बहादरपुर सैनी बहादराबाद जिला हरिद्वार

बरामदगी

250 पीस स्टील पाईप

पुलिस टीम

01. उ०नि० जगमोहन सिंह

 02.  कानि० अंकित कुमार 

03. कानि. अवनेश राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।