स्वच्छ हरिद्वार अभियान के अंतर्गत वाहनों में गार्बेज बैग रखना अनिवार्य। परिवहन अधिकारी नेहा

स्वच्छ हरिद्वार अभियान के अंतर्गत वाहनों में गार्बेज बैग रखना अनिवार्य। परिवहन अधिकारी नेहा

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी नेहा जा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी  के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु सभी वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाता है कि वे अपने वाहनों में गार्बेज बैग अनिवार्य रूप से रखें। वाहन संचालन के दौरान किसी भी प्रकार का कचरा सड़क, सार्वजनिक स्थल अथवा खुले स्थानों पर फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

उन्होंने अवगत कराया कि निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए जुर्माना आरोपित किया जाएगा। जनपद में नियमित रूप से जांच एवं निगरानी की जाएगी।

सभी वाहन चालकों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रशासनिक निर्देशों का कड़ाई से पालन करें एवं स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ हरिद्वार के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।