मुलजिम फरारी मामले में एसएसपी हरिद्वार का कड़ा एक्शन अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कोर्ट मोहर्रिर रुड़की को किया निलम्बित। फरार मुलजिम को धारा 138 NI Act में कोर्ट ने सुनाई थी 01 साल की सजा।

मुलजिम फरारी मामले में एसएसपी हरिद्वार का कड़ा एक्शन

अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कोर्ट मोहर्रिर रुड़की को किया निलम्बित।

फरार मुलजिम को धारा 138 NI Act में कोर्ट ने सुनाई थी 01 साल की सजा।

कोर्ट मोहर्रिर की अभिरक्षा से अभियुक्त के फरार होने के तथ्य आए थे प्रकाश में।

एड0 एसपी/सीओ रुड़की को एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुड़की द्वारा परिवाद में आरोपी को 01 साल की सजा सुनाई गई थी तथा पुलिस अभिरक्षा में दिया गया था। उक्त आरोपित कल सांय कोर्ट मोहर्रिर की हिरासत से फरार हो गया। कोर्ट मोहर्रिर द्वारा उक्त संबंध में कोतवाली गंगनहर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

लापरवाही दिखने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रथम दृष्टिया लापरवाही पाए जाने पर कोर्ट मोहर्रिर महिला कांस्टेबल को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

 डोबाल द्वारा उक्त प्रकरण की प्रारंभिक जांच कर विस्तृत तथ्यात्मक जांच आख्या 01 सप्ताह के भीतर प्रेषित करने के लिए एडिशनल एसपी/ सीओ रुड़की को निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।