हरिद्वार पुलिस ने परेशान परिजनों को दिए खुशी के पल जम्मू कश्मीर स्थित छात्रावास से भागे छात्रों को किया परिजन के सुपुर्द। पढ़ाई से तंग दोनों छात्र रेल में सवार होकर पहुंचे थे हरिद्वार। सर्द मौसम और गिरता पारा, ठिठुरते बच्चों को A.H.T.U. टीम ने किया था रेस्क्यू।

हरिद्वार पुलिस ने परेशान परिजनों को दिए खुशी के पल

जम्मू कश्मीर स्थित छात्रावास से भागे छात्रों को किया परिजन के सुपुर्द।

पढ़ाई से तंग दोनों छात्र रेल में सवार होकर पहुंचे थे हरिद्वार।

सर्द मौसम और गिरता पारा, ठिठुरते बच्चों को A.H.T.U. टीम ने किया था रेस्क्यू।

खुला आश्रय गृह कनखल में संरक्षण दिलवा परिजनों की तलाश में जुटी थी टीम।

मौके पर भावुक दिखे परिजन, अपने बच्चों के गले लग जताया हरिद्वार पुलिस का आभार।

मुख्यालय स्तर से गुमशुदा बालक, बालिकाओं व महिला,पुरुष की तलाश एवं पुनर्वास हेतु  प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन स्माइल” में गुमशुदा तलाश के दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा गठित A.H.T.U. टीम को निरंतर दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में बीते रोज दिनांक 16/1/2026 को हर की पौड़ी क्षेत्र से दो बालकों को अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया।

पूछताछ करने पर ठंड में ठिठुर रहे क्रमशः 11 व 08 वर्षीय दोनों बालकों ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं तथा दिनांक 15.01.2026 की सांझ अपने हॉस्टल वेद मंदिर जम्मू से भाग कर रेल के माध्यम से हरिद्वार पहुंचे। 

दोनों बालकों को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत चिकित्सा परीक्षण हेतु ले जाया गया तथा आवश्यक चिकित्सा जांच उपरांत दोनों बालकों को बाल कल्याण समिति हरिद्वार में आवश्यक काउंसलिंग उपरांत खुला आश्रय गृह कनखल में संरक्षण दिलवाया गया। 

पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यम से प्रयास करते हुए बच्चों के परिजनों से संपर्क होने पर दोनों बालकों के परिजन आज पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार पहुंचे जहां एसपी क्राईम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा व एसपी/क्षेत्राधिकारी सदर निशा यादव द्वारा दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

खुशी के इस पल में परिजनों ने बच्चों को अपने गले से लगाकर भीगी पलकों के साथ एसएसपी डोबाल व हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया। 

1. आहिल पुत्र रोहित कुमार उम्र 11वर्ष निवासी आंखोंड आरएस पुरा जम्मू कश्मीर 

2. हिमांशु पुत्र बिरला बाली उम्र 8 वर्ष निवासी चीनानि बटनना जम्मू कश्मीर 

A.H.T.U टीम हरिद्वार

1- निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव (प्रभारी) 

2- मुख्य आरक्षी राकेश कुमार

3- मुख्य आरक्षी बिना गोदियाल

4- आरक्षी दीपकचंद

5- महिला आरक्षी शशि बाला

6- महिला आरक्षी गीता देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।