कथित शिकारी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दबोचा, 07 वर्षीय नाबालिक को बनाया था शिकार।  किशोरी के साथ लैंगिग अपराध के थे आरोप, पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया था मुकदमा।

कथित शिकारी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दबोचा, 07 वर्षीय नाबालिक को बनाया था शिकार।

 किशोरी के साथ लैंगिग अपराध के थे आरोप, पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया था मुकदमा।

शिकायतकर्ता द्वारा शिकायती प्रार्थनापत्र देकर अपनी 07 वर्षीय नाबालिग बेटी से सूरज प्रकाश नामक व्यक्ति द्वारा लैंगिग अपराध करने के आरोप लगाए। आरोपों गंभीरता को देखते हुए शिकायत के आधार पर  कोतवाली नगर हरिद्वार में मु0अ0सं0-29/2026 धारा-65(2) बी.एन.एस व धारा 3(क)/4(2) पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यम से सुराग जुटाकर चन्द घंटों के भीतर वांछित आरोपी भारतमातापुरम कालोनी से दबोचने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान आरोपी के बिना सत्यापन बतौर किराएदार रहने की जानकारी होने पर पुलिस टीम ने कथित मकान मालिक का भी पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹10,000/- का चालान किया। आरोपी को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सूरज प्रकाश पुत्र विरेन्द्र निवासी बिरौखाल पौडी गढवाल हाल निवासी कृपा कुटिर भारतमातापुरम कॉलोनी भूपतवाला हरिद्वार 

पुलिस टीम

1. प्र0नि0 रितेश शाह

2. व0उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी

3. उ0नि0 चरण सिंह

4. म0उ0नि0 निशा सिंह

5. अ0उ0नि0 अरविन्द भट्ट

6. हे0का0 प्रदीप पंवार

7. म0कानि0 अनिता थापा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।