कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ 01 आरोपी अभियुक्त तस्कर को किया गिरफ्तार। तस्कर के क़ब्ज़े से 3.070 kg अवैध मादक पदार्थ गांजा व 600 रुपये नगद बरामद।

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ 01 आरोपी अभियुक्त तस्कर को किया गिरफ्तार।

तस्कर के क़ब्ज़े से 3.070 kg अवैध मादक पदार्थ गांजा व 600 रुपये नगद बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों (शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ज्वालापुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी आकाश उर्फ पतोडी पुत्र लालू, निवासी रावली महदूद, निकट सम्राट मार्केट, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को भगत सिंह चौक से पहले शौचालय के पास से हिरासत में  लिया गया। 

तस्कर के कब्जे से 3.070 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं ₹600/- नगद बरामद किए गए।

 कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 55/2026एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगालने पर ज्ञात हुआ कि वह पूर्व में भी अवैध गांजे की बिक्री एवं चोरी के मामलों में थाना सिडकुल से जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त

आकाश उर्फ पतोडी पुत्र लालू निवासी रावली महदूद, निकट सम्राट मार्केट थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

1. 3.070 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा

2. 600/- नगद

पुलिस टीम

1. प्रभारी चौकी रेल, उ0नि0 समीप पाण्डेय

2. कांस्टेबल आशीष शर्मा

3. कांस्टेबल संजय राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।