थाना भगवानपुर परअपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना हेतु हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी। जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

थाना भगवानपुर परअपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना हेतु हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी।

जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 वादी आदित्य राणा पुत्र रविन्द्र राणा, निवासी भगवानपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना भगवानपुर पर तहरीर दी गई कि 

1. मोन्टी निवासी प्रताप कॉलोनी, कस्बा व थाना भगवानपुर

2. रितिक निवासी रुहालकी दयालपुर, थाना भगवानपुर

द्वारा वादी को जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें वादी बाल-बाल बच गया। फायर की गई गोली दीवार से टकराकर शहजाद निवासी भगवानपुर को छूती हुई निकल गई।

तहरीर के आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0 अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार, प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनमोल उर्फ प्रेमी उर्फ मोन्टी पुत्र भूपेन्द्र, निवासी प्रताप कॉलोनी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी अनमोल उर्फ मोन्टी द्वारा बताया गया कि सह आरोपी रितिक का वादी आदित्य राणा के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके कारण उनके बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर आदित्य राणा को मारने की योजना बनाई थी।

आरोपी ने बताया कि रितिक ने कहीं से देशी तमंचे का इंतजाम किया था। उन्हें पता चला कि आदित्य राणा नम्बरदार वाली गली में रहता है तथा शाम के समय वहीं से आता-जाता है।

दोनों आरोपी बाइक से नम्बरदार वाली गली पहुँचे। बाइक आरोपी रितिक की थी, जिसे अनमोल चला रहा था। योजना के अनुसार पीछे बैठे रितिक ने आदित्य राणा पर तमंचे से फायर किया, लेकिन वादी किसी तरह बच गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गिरफ़्तार किए गए आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा फ़रार आरोपी की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अनमोल उर्फ मोन्टी पुत्र भूपेन्द्र

निवासी प्रताप कॉलोनी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. उ0नि0 पुनीत दनौषी 

2. का0 रविन्द्र राणा 

3. का0 उवैदउल्लाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।