जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम।  जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 81 समस्याएं की गई दर्ज,जिसमें से मौके पर 36 समस्याओं का किया गया।

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम।

 जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 81 समस्याएं की गई दर्ज,जिसमें से मौके पर 36 समस्याओं का किया गया।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी।

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 81 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 36 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण ,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता  जयपालसिंह पुत्र ईसम सिंह ने रुड़की के वार्ड नंबर 23 के ज्ञान विहार कॉलोनी एवं पंचायती बस्ती में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है,जिस कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा है, कूड़ा उठवाने एव साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। समस्त ग्रामवासी रावली महदूद बहादराबाद की ग्राम पंचायत रावली महदूद में डॉ भीम राव अंबेडकर भवन  बना हुआ है,जो कुछ वर्ष पहले भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था,जिसके कारण भवन की भूमि पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है,जिसको कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता मदन निवासी ग्राम औरंगाबाद ने उत्तराखंड पेयजल संस्थान को काफी टाइम पहले पेयजल लाइन का नया कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था,लेकिन अभी पेयजल लाइन का कनेक्शन नहीं हुआ है,जिस कारण उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है तथा उन्होंने पेयजल का नया कनेक्शन शीघ्र करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी तिलकराम पुत्र मंगतराम ने मोहल्ला तेलियान ज्वालापुर में स्टेट बैंक के सामने वाली गली वक्फ बोर्ड की पार्किंग से होते हुए बॉबी चिकन की दुकान तक सीसी रोड बन रही है,लेकिन सड़क के दोनों नलियों पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है,सड़क और नालियों को कब्जा मुक्त कर्मराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।सर्वेश कुमार पुत्र सियाराम निवासी अन्नेकी कलां की कृषि भूमि जिसका खसरा नंबर 29 मौजा पुरनपुर शाल्हपुर परगना रुड़की में है,उक्त भूमि की पैमाईश पुलिस बल की मौजूदगी में करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।जाहिद पुत्र साबर अली निवासी ग्राम इक्कड़ खुर्द हरिद्वार की भूमि चक्र 350 जो स्थित ग्राम भगतनपुर आबिदपुर उर्फ इक्कड़ परगना ज्वालापुर को भूमिदार सहखातेदार मालिक चला आता है,प्रार्थी की भूमि मौके पर राजस्व अभिलेखों अनुसार काफी कम है,तथा पड़ोस के लोगों द्वारा प्रार्थी की भूमि की मेड को तोड़कर अपनी भूमि में मिला लिया है,उक्त भूमि की पैमाईश कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।                

 उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दुबारा जन सुनवाई में लेकर न पहुंचे,यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जन सुनवाई में आता है तथा शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी एवं समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे संबंधित अधिकारी।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि  सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 529 शिकायतें तथा एल 2 पर 87 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।  

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट, सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।