सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित। स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोगों को करें जागरूक।

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।

स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोगों को करें जागरूक।

सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स  की गई बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई,जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सर्वाइकल कैंसर के संबंध में जानकारी चाही गईं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने अवगत कराया है कि सर्वाइकल कैंसर का संक्रमण महिलाओं में बढ़ रहा है,यह संक्रमण गर्भाशय गिरवा का कैंसर है,जिसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय  भारत सरकार  द्वारा इसके लिए वैक्सीन तैयार किया गया है,जो कि 14 वर्ष तक की लड़कियों को यह टीका अनिवार्य रूप से लगाया जाना है,जो कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लगाया जायेगा। इस टीके को लगने के लिए सभी संबंधित विभागों जिसमें, बाल विकास,समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग,पंचायती राज विभाग,आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाना है,जिसे की महिलाओं एवं आमजन को वैक्सीन  के बारे में जागरूक किया जा सकें।

उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जनपद में 22471 लड़कियों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा जल्द ही वैक्सीन लगाए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य विभाग एव संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए,सर्वाइकल कैंसर के बारे में सभी जनपद वासियों को जागरूक करने के निर्देश दिए है,जिससे कि महिलाओं में बढ़ रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी महिलाओं को जागरूक किया जाए,इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग,जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास ,जिला पंचायती राज अधिकारी, समाज कल्याण, श्रम विभाग,आपदा विभाग आदि अपने अपने स्तर से बैठके एवं कार्यशाला आयोजित कर सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में सर्वाइकल कैंसर के बारे में  जिला प्रतिरक्षण ऑफिसर डॉ कोमल ने पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,पूर्व अध्यक्ष आईएमए डॉ विकास दीक्षित,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल ,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी सहित संबंधित विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।