हरिद्वार। में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  22 जनवरी 2026 को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे।  इस दौरान वे हरिद्वार में आयोजित तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।  प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर शासन प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम जिला अधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ले रहे है व्यवस्थाओं का जायजा।

हरिद्वार। में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  22 जनवरी 2026 को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे।

 इस दौरान वे हरिद्वार में आयोजित तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। 

प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर शासन प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम जिला अधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ले रहे है व्यवस्थाओं का जायजा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री सुबह 10:00 बजे पतंजलि योगपीठ स्थित महर्षि दयानंद ग्राम में पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात सुबह 10:45 बजे वे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचकर ‘अखंड ज्योति’ के दर्शन करेंगे।

इसके बाद सुबह 11:15 बजे बैरागी द्वीप, हरिद्वार में परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘शताब्दी वर्ष समारोह 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री के हरिद्वार आगमन को लेकर जनपद में वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं, वहीं यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।