बन्द घरो व निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर देते थे चोरी की घटनाओ को अन्जाम। हरिद्वार पुलिस ने 02 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान व घटना मे प्रयुक्त किया वाहन भी बरामद।

बन्द घरो व निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर देते थे चोरी की घटनाओ को अन्जाम।

हरिद्वार पुलिस ने 02 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान व घटना मे प्रयुक्त किया वाहन भी बरामद।

वादी मुकदमा सुनील सैनी पुत्र बुध्देश्वर निवासी गंगोत्रीपुरम निकट शनिदेव मन्दिर रूडकी की लिखित तहरीर बाबत घटना रात्रि मे निर्माणाधीन मकान गंगोत्रीपुरम निकट शनिदेव मन्दिर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान से टाईल्स कटिंग की दो मशीने एक ड्रीलिंग मशीन तथा बिजली के तार को चोरी करने के सम्बन्ध मे दाखिल की थी ।

जिसके आधार पर कोतवाली पर अभियोग  पंजीकृत किया गया था।  

थाना क्षेत्र मे हो रही चोरियो का संज्ञान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वंय लिया जा रहा है और घटनाओ के अनावरण हेतु  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी को निर्देशित किया गया। 

निर्देशित क्रम मेंप्रभारी निरीक्षक के द्वारा अलग -अलग टीम का गठन किया गया घटना का अनावरण हेतु टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरान को मामूर किया गया।

गठित टीम के द्वारा संयुक्त रूप से 02 शातिर चोरो को सोनाली पार्क से आगे नहर पटरी से पकडा गया जिनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुया है।   

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.सैफ अली पुत्र इकरार नि0 भारतनगर कोत0 रुड़की जिला हरिद्वार। 

2.समीर पुत्र मतीन नि0 भारतनगर कोत0 रुड़की जिला हरिद्वार। 

बरामदगी का विवरण 

1. मशीन टाईल्स कटिंग टाईल्स – 02 

2. ड्रील मशीन – 01 

3. तांबे के तार के गुच्छे –  02 

4. मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट रंग काला की हीरो स्पेन्डर प्लस 

पुलिस टीम

उ0नि0 चन्द्रमोहन सिंह 

हे0का0  युनुस बेग, 

का0 राजेश देवरानी 

का0 गुलबहार 

कानि0प्रदीप डंगवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।